Rampur : युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
रामपुर, अृमत विचार। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है कि उसके गांव का ही रहने वाला सुरेंद्र ने उसे 2 साल से प्रेम जाल में फंसा रहा था। सुरेंद्र ने युवती से शादी करने का वादा किया था। जिसके चलते वह उसके बहकावे में आ गई। सुरेंद्र ने वीडियो कॉल के जरिए युवती की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना ली।
इस वीडियो का इस्तेमाल कर सुरेंद्र के भाई अमित और भाभी रानी ने युवती को अपने घर बुलाकर सुरेंद्र से कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। अब सुरेंद्र शादी करने से इंकार कर रहा है। जब युवती के माता-पिता ने सुरेंद्र के परिवार से शिकायत की, तो उन्हें गाली देकर घर से भगा दिया गया।
अब सुरेंद्र युवती के माता-पिता को ब्लैकमेल कर रहा है, कह रहा है कि 1,00,000 दो, तभी वह वीडियो डिलीट करेगा। शादी नहीं करेगा। युवती ने थाना पटवाई में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने सुरेंद्र, अमित और रानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर आई है मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी
ये भी पढ़ें-UP : दो गुलदार पिंजरे में कैद होने से लोगों ने ली राहत की सांस, पर खतरा अभी टला नहीं
