रामपुर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवती का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिन बाद युवती ने शादी की जिद की तो युवक ने कुछ दिन रुकने की बात कह कर टाल दिया। करीब 1 वर्ष बीतने के बाद युवती ने पूरा माजरा अपने परिजनों को बता दिया। युवती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों से बात की तो उन्होंने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। थाने पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पैंदानगर गांव निवासी मुनाजिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल बाद में बताया आरोपी युवक को जल्दी गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार