राममंदिर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, नृपेन्द्र मिश्र ने की पुष्टि
अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आने का कार्यक्रम तय हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राममंदिर में आज ध्वजारोहण समारोह के कार्यक्रम की मॉक ड्रिल की गई।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में ध्वजारोहण समारोह में राममंदिर सहित सभी मंदिरों में लगने वाले ध्वजों के रंग और आकार की भी चर्चा की गई और इस पर सदस्यों ने अपनी राय भी रखी। मिश्र ने बताया कि ध्वज के रंग और आकार के साथ राममंदिर की सुरक्षा के बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अंतिम निर्णय ले लेगा।
उन्होंने बताया केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राम मंदिर के निर्माण को लेकर विशेष रूचि और आस्था रखती है। राम मंदिर निर्माण की विस्तृत जानकारी उनको भी दी जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया, लेकिन अपने माता पिता और परिजनों के साथ वह कल सुबह रामलला का दर्शन पूजन अर्चन करेगी।
