विज्ञान केवल विषय नहीं..नवाचार का पहला कदम, बाराबंकी में Quiz Contest में 5 होनहार छात्र-छात्राएं चयनित
बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड सिरौलीगौसपुर के श्री सुंदरलाल महाविद्यालय, औरेला सैदनपुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने विजयी पांच छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि नवाचार की दिशा में पहला कदम हैं।
प्रतियोगिता में संविलियन स्कूल मरकामऊ की हर्षिता, उच्च प्राथमिक विद्यालय डूडी की पलक और मोहन, दानापुर शुक्ल की पल्लवी तथा संविलियन विद्यालय सिरौलीगौसपुर के दिवाकर का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इस अवसर पर नवीन मिश्रा, अर्चना मिश्रा, दिलीप तिवारी, संजीव मिश्रा, अरुण वर्मा, मनीष बैसवार, अंकित जायसवाल, अनूप अवस्थी, दीपक कुमार और सूरज वर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
