'भारत बंद कर देगा रूसी तेल खरीदना', ट्रंप का दावा, PM मोदी ने दिया है आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। बहरहाल, इस दावे की पुष्टि भारत सरकार ने नहीं की है। ट्रंप ने कहा, ‘‘कोई तेल नहीं होगा। वे तेल नहीं खरीद रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि यह बदलाव तुरंत नहीं होगा, बल्कि ‘‘थोड़े समय में’’ होगा। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय ने इस संबंध में टिप्पणी करने के अनुरोध का अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रंप यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने में अपनी असमर्थता के कारण निराश हैं। 

इस युद्ध की शुरुआत लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण से हुई थी। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिन्हें वह सुलह की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे हैं। ट्रंप का शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।

 चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और ट्रंप ने इसके दंड के तौर पर अगस्त में भारत पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

ये भी पढ़े : 

चोरी, जुआ, अवैध शराब, फरार गिरफ्तार... दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, बड़े स्तर पर जारी अभियान 

संबंधित समाचार