UP : हाशमी ग्रुप के अध्यक्ष का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हाशमी ग्रुप के अध्यक्ष की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर अपराधी लोगों से पैसे मांग रहे हैं। अमरोहा में रहने वाले हाशमी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी की फर्जी फेसबुक आईडी साइबर अराधियों ने बना ली । शहर के लोगों को जोड़कर खाते में ढाई लाख रुपए भेजने की बात कह लोगों के बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है। साइबर अपराधियों ने एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया है जो नंबर इंडोनेशिया का बताया जाता है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मोहल्ला काजीजादा निवासी डॉ सिराजुद्दीन हाशमी हाशमी और उनके भाइयों को 30 जुलाई की सुबह पुर्तगाल के नंबर से कॉल आई थी लेकिन उनका फोन नहीं उठा था। इसके बाद इस नंबर से डॉ. सिराजुद्दीन के बेटे डॉक्टर बुरहानुद्दीन हाशमी के नंबर पर कॉल की गई। कुछ देर बाद इस नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए जिसमें दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का छोटा भाई राहुल बताया है। 

इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर सिराजुद्दीन और उनके परिवार को सुरक्षा दे दी है। जिसमें 12 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। अब नया मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरत में है। खुद को डॉक्टर हाशमी बताते हुए कहा कि किसी काम से सऊदी अरब आया हूं। पुलिस क्षेत्र अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में साइबर टीम को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार