सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड...2100 महिलाओं ने एक साथ की आरती, World Guinness Book of World Records में नाम दर्ज
अयोध्या , अमृत विचार: सरयू आरती का पिछले साल बना रिकॉर्ड शनिवार को टूट गया। इस बार सरयू तट पर 21 सौ मातृ शक्तियों ने संस्कृत के विद्यार्थी एवं वंचित समाज के लोगों के साथ मां सरयू की आरती की। यह अलौकिक नजारा दर्शनीय था। मोक्षदायिनी मां सरयू की गत वर्ष 1151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर 2100 का आंकड़ा पर करने का लक्ष्य रखा गया था। सरयू आरती के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली टीम के सदस्य ड्रोन कैमरे के साथ मुस्तैद थे। सरयू तट पर इस आरती का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से वशिष्ठ फाउंडेशन ने किया।
इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह, नगर निगम के अधिकारी, धर्मगुरु एवं संभ्रांत जन्म मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर भी पहुंचे।
18 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे संपन्न हुए इस आयोजन में वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी तिवारी कि अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से आरती स्थल को 11 जोन में विभाजित किया गया था। नयाघाट से लक्ष्मण घाट की ओर विस्तारित आरती स्थल के प्रत्येक जोन में 200 प्रतिभागियों को खड़े होकर आरती करने की व्यवस्था की गई थी।
ये भी पढ़े :
Deepotsav 2025: अंतिम दौर में अयोध्या की दीपोत्सव तैयारियां... रिहर्सल पूजा, निकाली जाएंगी झांकियां
