देहरादून: 14 दिसंबर से नर्सिंग के 1238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1238 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक 14 दिसंबर से आवेदन ऑनलाइन भरने …

देहरादून। प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1238 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक 14 दिसंबर से आवेदन ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 रखी गई है। सात मार्च 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि शासन ने कोविड महामारी के मद्देजनर प्रभावी रोकथाम के लिए स्टाफ नर्स (नर्सिंग संवर्ग की उपचारिका) के सीधी भर्ती के पदों को तात्कालिक तौर पर भरने का निर्णय लिया था। इसी के तहत महानिदेशक स्वास्थ्य देहरादून ने 1238 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है।

संबंधित समाचार