लखनऊ : निशातगंज की पहली गली में बिजली विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में शनिवार सुबह बिजली चोरी को लेकर प्रवर्तन दल ने निशातगंज की पहली गली में छापा मारा। कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम को केवल एक ही बिजली चोरी का मामला मिला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से विभाग की सांठगांठ के जरिए कटियाबाजी हो रही थी।

अवर अभियंता दिवाकर ने बताया कि टीम ने बाल्दा निवासी मुश्ताक अली के घर में लगे मीटर में छेड़छाड़ पाई। दो किलोवाट के कनेक्शन पर मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की जा रही थी। पुराना मीटर हटाकर सील कर दिया गया और नया मीटर लगाया गया।

मुश्ताक अली के कनेक्शन को काट दिया गया, जबकि उसी घर में उनके भाई के नाम से एक और कनेक्शन मौजूद है। विभाग ने सभी साक्ष्य जुटाकर मुश्ताक अली के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कर दिया है।

संबंधित समाचार