Bareilly : घर में सो रही बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिले के थाना सीबीगंज के हमीरपुर गांव में घर में अकेले सो रही एक 75 वर्षीय महिला प्राणी देवी पत्नी स्व सोहन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर खून पड़ा था, बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी।

बताया जा रहा है कि मृतका की कोई संतान नहीं है। सुबह जब भतीजे की पत्नी उन्हें जगाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारिख, एएसपी सोनाली मिश्रा, सीबीगंज थाना पुलिस, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सही स्थिति पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही पता चल सकेगी।

संबंधित समाचार