लखनऊ अयोध्या NH27 पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, बाल बाल बची कार चालक की जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या NH27 हाईवे पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर, बस व कार की जोर दार टक्कर में जहां कार के परखच्चे उड़ गए वही इस हादसे में जाको राखे साइयां मार सके ना कोई की कहावत भी चरितार्थ हुई कार पर सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

गोरखपुर निवासी आदित्य मिश्रा अपनी पत्नी और चालक के साथ गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के निकट गोरखपुर से राजस्थान जा रही डबल डेकर बस ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। बावजूद इसके, कार सवार सभी लोग बच गए।

हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में सवार गोरखपुर निवासी प्रीतम दास ने बताया कि वह अपने 20 साथियों के साथ  बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए गजराज ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस से राजस्थान के रिंगस जा रहे थे। रास्ते में रामसनेहीघाट क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौराहे के निकट यह हादसा हुआ।

बाराबंकी के कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर कीरत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, बताया गया है कि एक ट्रैक्टर आगे लखनऊ की तरफ जा रहा था कार ट्रैक्टर में पीछे से घुसी वही कार के पीछे आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी, ट्रैक्टर व बस के बीच में कार पड़ने से उसके परखच्चे उड़ गए लेकिन गलीमत यह रही की कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करके आवागमन बहाल कराया। 

इस हादसे में रामसनेहीघाट पुलिस की तत्परता से लोगो को सुरक्षित बचाया जा सकता बताया गया है कि कार से पुलिस ने समय रहते कार सवार को बाहर निकाल लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार की स्थिति देखते हुए लोग इस हादसे में जाको राखे साइयां मार सके ना कोई की कहावत को चरितार्थ होना बता रहे हैं। रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर कार व बस की टक्कर में कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है लेकिन उसका एयरबैग खुल जाने के कारण सभी लोग सुरक्षित हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

मोंथा का असर: रिमझिम बारिश ने कराया ठंड का एहसास, दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म