कानपुर में ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की गई जान: भीड़ का धक्का लगाने से हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। छत्तीसगढ़ से लौट रहे युवक की गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि तीन दिन पहले युवक ट्रकों की चेचिस की डिलीवरी करने छत्तीसगढ़ गया था। ट्रेन में भीड़ के कारण खड़े होकर सफर करते समय गिरने से जान गई हैं। 

मूलरूप से हरदोई के आलूथोक निवासी 41 वर्षीय चंद्र कुमार उर्फ अभय रुद्रपुर स्थित फर्म से ट्रकों की चेचिस डिलीवरी करने का काम करते थे। परिवार में पत्नी शशिकला व तीन बेटियां, नीशू, नव्या, छुटकी व एक बेटा अर्थव है। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले अभय चेचिस की डिलवरी करने के लिए छत्तीसगढ़ गए थे। वहां से ट्रेन से लौट रहे थे। घरवालों को फोन करके उसने यह जानकारी दी थी। 

सोमवर को अभय की बेटी ने फोन किया तो किसी अनजान ने उठाया और हादसे की खबर दी। ट्रेन से गिरने का पता चलने पर परिजन कानपुर आए। अभय का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण अभय खड़े होकर सफर कर रहे थे। 

स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी हो रही थी, तभी लोग खिड़की के पास आकर खड़े हो गए। तभी धक्का लगने से अभय नीचे जा गिरे। जीआरपी व आरपीएफ ने उसे हैलट में भर्ती कराया जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़े : 
बारातियों पर दबंगों ने लाठी डंडों से किया हमला: वाहनों में तोड़फोड़... रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार