No Entry में जाना पड़ेगा महंगा... प्रतिबंधित इलाके में 51 ई-रिक्शा सीज, 91 का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हजरगंज इलाके में पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान

लखनऊ, अमृत विचार: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के निर्देश पर एसीपी हजरतगंज व इंस्पेक्टर ने शनिवार को ई-रिक्शा की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें बिना कागज, सत्यापन और प्रतिबंधित इलाके में चल रहे 51 ई-रिक्शा सीज किए गए और 91 वाहनों का चालान काटा गया। सीज वाहन थाना परिसर में खड़े कराए गए हैं।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक लगातार अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और ऑटो की शिकायतें मिल रही थीं। इनमें कई वाहन बिना पंजीकरण, बिना परमिट और बिना चालक सत्यापन के चल रहे थे। इसके कारण कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए सभी चौकी प्रभारियों को संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत हजरतगंज के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर चेकिंग की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 51 ई-रिक्शा को सीज किया गया, जबकि 98 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध कागजात और सत्यापन के वाहन संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MUSKAN DIXIT (40)

एसीपी विकास जयसवाल ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। साथ ही सुरक्षा संबंधी खतरे भी सामने आते हैं। ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार