अगरतला जा रही राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। नई दिल्ली-अगरतला राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह उत्तरी त्रिपुरा में कुमारघाट स्टेशन पर पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत धर्मनगर-अगरतला सेक्शन पर हुई। हादसे की …

अगरतला। नई दिल्ली-अगरतला राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह उत्तरी त्रिपुरा में कुमारघाट स्टेशन पर पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत धर्मनगर-अगरतला सेक्शन पर हुई।

हादसे की सूचना मिलने पर बदरपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और अगरतला से मेडिकल राहत टीम को घटनास्थल के लिये रवाना किया गया। हालात संभालने और फंसे हुये यात्रियों को बचाने के लिये अगरतला और करीमगंज से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी बचाव दल और अन्य आवश्यक सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेल पटरी के ठीक होने तक अगरतला-धर्मनगर सेक्शन पर सामान्य ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।

संबंधित समाचार