लखनऊ: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे चलायेगा स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन हापुड-लखनऊ और सहारनपुर-लखनऊ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली जेलवार्डन,फायरमेन परीक्षा के लिए रेल प्रशासन अलग—अलग परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा । जो ट्रेनें चलेगी उनमें ट्रेन संख्या 04304,04303 हापुड-लखनऊ स्पेशल और लखनउ …

लखनऊ, अमृत विचार। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन हापुड-लखनऊ और सहारनपुर-लखनऊ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली जेलवार्डन,फायरमेन परीक्षा के लिए रेल प्रशासन अलग—अलग परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा । जो ट्रेनें चलेगी उनमें ट्रेन संख्या 04304,04303 हापुड-लखनऊ स्पेशल और लखनउ हापुड़ ट्रेन का संचालन किया गया जायेगा।

04304 हापुड-लखनऊ स्पेशल गाड़ी शुक्रवार को व शनिवार 19 दिसम्बर को हापुड से सांय 06.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 04.10 बजे लखनऊ पहुँचेगी । वापसी दिशा में 04303 लखनऊ-हापुड स्पेशल रेलगाड़ी 19 व 20 दिसम्बर को लखनऊ से सांय 7 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 3.30 बजे हापुड़ पहुँचेगी । मार्ग में यह ट्रेनें गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली छावनी, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ और आलमनगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

वहीं दूसरी ओर 04306 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 19 दिसम्बर को सहारनपुर से सांय 06.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 04.30 बजे लखनऊ पहुँचेगी । वापसी दिशा में 04305 लखनऊ-सहारनपुर स्पेशल रेलगाड़ी 19 व 20 दिसम्बर को लखनऊ से सांय 06.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 4.50 बजे सहारनपुर पहुँचेगी । मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी रूड़की, लक्सर जंक्शन, नज़ीबाबाद, नगीना, धामपुर, सिहोहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ और आलमनगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

संबंधित समाचार