मुख्यमंत्री से योगी होने का प्रमाण-पत्र मांग ले तो क्या वे देंगे : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार शंकराचार्य से प्रमाण-पत्र मांग रही है अगर कोई मुख्यमंत्री से योगी होने का प्रमाण-पत्र मांग ले तो क्या वे देंगे। उनके पास योगी होने का क्या प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अधर्म के रास्ते पर है। शंकराचार्य और साधु-संतों को गंगा स्नान से रोका जाना सबसे बड़ा अधर्म है। सरकार अधिकारियों पर दबाव डाल कर शंकराचार्य को नोटिस भेजवा रही है।

सपा प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि भाजपा शंकराचार्य और साधु संतों को अपमानित कर रही है। साधु-संतों के साथ दुव्यर्वहार उनकी चोटी खींचना बहुत बड़ा अपमान हुआ। भाजपा सरकार अधिकारियों पर दबाव डाल कर उनसे अधर्म करा रही है। शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसी साधु-संत और शंकराचार्य का अपमान करेगी तो सपा उसके विरोध में खड़ी रहेगी।

संबंधित समाचार