लखनऊ में चलेंगी पक्षुआ हवाएं... कोहरे से मिलेगी राहत, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी और आस-पास शुक्रवार को 25 किमी. की रफ्तार से पक्षुआ हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे घने कोहरे से धीरे-धीरे निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 1.4 डिग्री गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.9 डिग्री रहा।

वाराणसी में मौसम खराब, दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में लैंडिंग

गुरुवार सुबह दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की नान शेड्यूल घरेलू उड़ान को वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर यह विमान सुबह करीब 06:50 बजे उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह वाराणसी का मौसम अचानक खराब हो गया। जिससे वहां उड़ानों की लैंडिंग में दिक्कत आने लगी। 

जिसके कारण दिल्ली से सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंची इण्डिगो की नान शेड्यूल उड़ान (6ई 6741) को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह करीब 06:50 बजे उतरी। विमान में 220 यात्री सवार थे।

बाद में जब वाराणसी का मौसम सही हो गया, तब इस विमान को करीब 2 घंटे बाद लखनऊ एयरपोर्ट से करीब 09:47 बजे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। इससे विमान में सवार यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें : 
JPNIC को पार्किंग स्थल बनाये जाने को लेकर सपा का विरोध, LDA उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

 

 

संबंधित समाचार