दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर घर लौटे किसान ने की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। दिल्ली की सीमा के पास प्रदर्शन स्थल से लौटे 22 वर्षीय एक किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि बठिंडा जिले के दयालपुरा मिर्जा गांव के निवासी गुरलाभ सिंह दिल्ली बॉर्डर के पास चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा थे। पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार …

चंडीगढ़। दिल्ली की सीमा के पास प्रदर्शन स्थल से लौटे 22 वर्षीय एक किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि बठिंडा जिले के दयालपुरा मिर्जा गांव के निवासी गुरलाभ सिंह दिल्ली बॉर्डर के पास चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा थे।

पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने गांव लौटे थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। पंजाब और हरियाणा समेत देश के अलग-अलग इलाकों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कृषि कानूनों को रद्द करे।

संबंधित समाचार