Uttrakhand: राज्य में फिर से बदलेगा मौसम, बाद में मौसम रहेगा शुष्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के कुछ जिलों में कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और साथ ही मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में हल्की शीतलहर चल सकती है।

राज्य में 15 और 16 फरवरी को सभी जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ तापमान में सामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के उच्च हिमालयी जिलों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

 हालांकि राज्य के शेष जनपदों में इन दोनों दिनों भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। विभाग ने 19, 20 और 21 फरवरी को पुनः पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस अवधि में किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मैदानी और अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो सकता है।

 

संबंधित समाचार