1 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज पहले की गई मेहनत सुखद परिणाम दे सकती है। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी रहेगी।
वृष- आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।
मिथुन - आज नौकरी को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।
कर्क- आज रुके निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू कर सकते हैं। फालतू में अपना समय बर्बाद न करें। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
सिंह- आज अजनबी लोगों से दोस्ती करने से बचें। आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा।
कन्या- आज आपको जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे। अपना मनोबल व आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला- आज समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक- आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें।
धनु- आज आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा।
मकर- आज परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।
कुंभ- आज किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनाएंगे। आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें।
मीन- आज किसी से करियर को लेकर सलाह लेना उचित रहेगा। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
