बाराबंकी: टूटी पुलिया दे रही हादसे को दावत
सुबेहा/बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड हैदर गढ़ क्षेत्र अंतर्गत नहर विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।जानकारी के अनुसार इन्हौना रजबहा से जाने वाली माइनर शुकुलपुर है, जिसकी पुलिया एक साल से टूटी पड़ी हुई है। आपको बता दें कि गेरावा से शुकुलपुर संपर्क मार्ग पर जवाहिर गांव के पास से एक छोटी माइनर …
सुबेहा/बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड हैदर गढ़ क्षेत्र अंतर्गत नहर विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।जानकारी के अनुसार इन्हौना रजबहा से जाने वाली माइनर शुकुलपुर है, जिसकी पुलिया एक साल से टूटी पड़ी हुई है।
आपको बता दें कि गेरावा से शुकुलपुर संपर्क मार्ग पर जवाहिर गांव के पास से एक छोटी माइनर निकली है, जिसकी पुलिया एक सालों से टूटी पड़ी हुई है। वहीं, नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें बंद पड़ी हुई हैं। इस संबंध में खंड 41 नहर विभाग हैदर गढ़ से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तब उनका फोन नहीं उठा। इस संबंध ग्रामीणों ने कहा कि यह पुलिया लगभग एक साल से टूटी पड़ी हुई है। जिससे राहगीरों को आए दिन घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
