सिलेंडर की मारामारी : कानपुर वासियों के बीच बढ़ी PNG डिमांड, रोजाना 10 से 12 आवेदन कर रहे शहरवासी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में सिलेंडर की किल्लत के बीच पीएनजी लाइन की मांग बढ़ गई है। हालात यह है कि पिछले 15 दिनों के भीतर सीयूजीएल में आने वाले आवेदन लगभग 4 गुना तक बढ़ गए हैं। माना जा रहा है कि यदि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और अधिक बढ़ती है तो आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा संभव हो सकता है। 

शहर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत है। इस किल्लत की वजह से लोगों को गैंस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इस स्थिति में सिलेंडर लेने में परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए लोगों ने पीएनजी लाइन के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। फिलहाल सीयूजीएल में रोजाना 10 से 12 ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं। यह स्थिति दस से पंद्रह दिनों के भीतर बनी है।

इससे पहले जब शहर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं थी आवेदनों की संख्या केवल 2 से 3 ही रोजाना आती थी। सीयूजीएल में आने वाले आवेदनों में घरेलू और कॉमर्शियल दोनो ही तरह के आवेदन शामिल हैं। अधिक संख्या में घरेलू आवेदन आ रहे हैं। यह आवेदन शहरवासी ऑनलाइन एप के जरिए कर रहे हैं। पूरे मामले पर सीयूजीएल के प्रबंधक मुही खान ने बताया कि हमारे पास रहे आवेदनों पर जल्द कार्रवाई की जा रही है। हम पूरे शहर में लगभग 99 फीसदी भाग पर अपनी पाइप लाइन बिछा चुके हैं। आवेदन के अनुसार तय समय पर उपभोक्तओं  के घर पर गैस पहुंचा दी जाएगी।            

न लाइन अप्लाई करना होगा

ऐसे उपभोक्ता जो सीयूजीएल के नए गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। वेबसाइट पर ही नए गैस कनेक्शन संबंधी सभी तरह की जानकारियां भी वे हासिल कर सकते हैं। शुरुआती कनेक्शन में लगभग 5 हजार रुपये शुल्क देय होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के साथ ही क्षेत्र के अनुसार उन्हें कनेक्शन लगाए जाने की सभी शर्तों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।

बर्रा व नौबस्ता में देरी

नए गैस कनेक्शन के लिए बर्रा व नौबस्ता के उपभोक्तओं को कनेक्शन लगाए जाने में सबसे अधिक समय लग सकेगा। इसकी वजह इन दोनो ही क्षेत्रों में कुछ इलाकों में पाइप लाइन का पड़ना अभी बाकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में भी कुछ ही समय में सभी इलाकों में गैस कनेक्शन जल्द पहुंचाने के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा पूरे शहर में गैस कनेक्शन दिए जाने की सुविधा के तहत काम पूरा हो गया है। फिलहाल शहर में लगभग सवा लाख उपभोक्त मौजूद हैं। इनमें घरेलू व कॉमर्शियल दोनो ही तरह के उपभोक्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  : 
घबराएं नहीं...अफवाहों पर न दें ध्यान! भारत सरकार का बयान, देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी स्टॉक  

 

काशी विश्वनाथ धाम: दर्शन के नाम पर पैसा वसूलने वालों पर कार्रवाई, दशाश्वमेध पुलिस ने किया 9 लोगों को गिरफ्तार 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गो संरक्षण कार्यों में बरती लापरवाही, तो होगी सख्त कार्रवाई, जानें अफसरों से ऐसा क्यों बोले मंत्री धर्मपाल
नर्सिंग शिक्षा को लेकर एबीवीएमयू का जपाइगो इंडिया से करार, 20 हजार छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, जानें कितनें कॉलेज होंगे शामिल
Bareilly : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एआई पॉलिसी-2026 को मंजूरी, 20 हजार घटाई एमटेक की फीस 
सरकार ने होटलों और रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर लगाई रोक, कहा- उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई
भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है, जानें ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव