हल्द्वानी: महिला डिग्री कॉलेज में बॉटनी के प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। महिला डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके चलते डिग्री कालेज को सेनेटाइज करा दिया गया है। वहीं, दो दिन के लिए बीएसी और एमएससी के प्रैक्टिकल को रोक दिया गया है। हालांकि, कालेज बंद नहीं किया गया है। महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डॉ. …

अमृत विचार, हल्द्वानी। महिला डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके चलते डिग्री कालेज को सेनेटाइज करा दिया गया है। वहीं, दो दिन के लिए बीएसी और एमएससी के प्रैक्टिकल को रोक दिया गया है। हालांकि, कालेज बंद नहीं किया गया है।

महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डॉ. शशि पूर्वी ने बताया कि वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) के प्रोफेसर की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डिग्री कालेज को सेनेटाइज करा दिया गया है। कालेज बंद नहीं होने के सवाल पर उनका कहना था कि वैवाहिक कार्यक्रम के चलते प्रोफेसर पहले से ही लंबी छुट्टी में चल रहे हैं। इसके चलते कालेज बंद नहीं किया गया है। कालेज को पूरी तरह से सेनेटाइज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कालेज में प्रवेश का काम भी चल रहा है। ऐसे में कई कार्य प्रभावित हो जाएंगे।

संबंधित समाचार