सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा अटल का जन्मदिन: नीलकंठ तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व सूबे के संस्कृति व पर्यटन मंत्री डा.नीलकठ ने दी। उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी …

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व सूबे के संस्कृति व पर्यटन मंत्री डा.नीलकठ ने दी।

उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी गरीब, पिछड़ों, शोषित, मजदूर श्रमिक, किसान, जवान सभी में बेहतरी के लिए हमेशा कार्य किया है। भारत सरकार ने देशहित में उनके कार्यो के लिए वर्ष 2015 में सभारत रत्न से सम्मानित किया था। वे स्वयं में अटल पुरूषार्थ के व्यक्तित्व के धनी महापुरूष थे। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। 25 दिसम्बर को स्व. अटल जी त्र के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा की जानकारी लेते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर लाइव होंगे।

बैठक में जिलाधिकारीअनुज कुमार झा ने बताया कि जनपद के 34 स्थानों पर 25 दिसम्बर को किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 18 स्थानों पर कार्यक्रम सहकारिता विभाग द्वारा, 5 स्थानों पर गन्ना विभाग द्वारा, 5 स्थलों तथा कृषि विभाग द्वारा 11 विकासखण्डों पर कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। विभिन्न विभागों के एक्सपर्ट तथा खेती किसानी के विशेषज्ञ व प्रगतिशील किसान अपने विचार व अनुभव किसान बंधु के साथ साझा करेंगे।

संबंधित समाचार