Bareilly: बरेली विकास प्राधिकरण ने तुलाशेरपुर में अवैध बरातघर किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुधवार को तुलाशेरपुर में अवैध निर्माण पर रमा पैलेस बरातघर को सील कर दिया।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए के निर्देश पर सहायक अभियंता गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी ने अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। पीलीभीत रोड स्थित तुलाशेरपुर में रमा गंगवार पत्नी कामता प्रसाद गंगवार ने करीब 670 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रमा पैलेस बरातघर का निर्माण कराया। 

आरोप है कि उपरोक्त स्थल पर बिना बीडीए की स्वीकृति के अनधिकृत निर्माण कराया गया। इस पर बरातघर सील करने की कार्रवाई की गयी। बीडीए ने आम जन को सचेत किया है कि संपत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांग कर यह संतुष्टि कर लें कि संपत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं।

संबंधित समाचार