Uttrakhand: शासन ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 26 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। शासन ने शुक्रवार को तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 26 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। संयुक्त सचिव कार्मिक राजेंद्र सिंह पतियाल जारी की गई सूची में, श्रमायुक्त हल्द्वानी पीसी दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

एडीएम टिहरी गढ़वाल एके सिंह को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय व एडीएम नैनीताल शैलेंद्र सिंह को एडीएम टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। डिप्टी कलक्टर हरिद्वार सौरभ असवाल को एडीएम वित्त एवं राजस्व नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। 

डिप्टी कलक्टर चम्पावत अनुराग आर्या को डिप्टी कलक्टर नैनीताल, डिप्टी कलक्टर ऊधमसिंह नगर रविंद्र जुवांठा को डिप्टी कलक्टर देहरादून, सुधीर कुमार को डिप्टी कलक्टर नैनीताल, हिमांशु कफल्टिया को डिप्टी कलक्टर ऊधमसिंह नगर, वीसी पंत और सुनील कुमार को डिप्टी कलक्टर चम्पावत और अंकित राज को डिप्टी कलक्टर पिथौरागढ़ का चार्ज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार