Rampur : तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

शाहबाद के नवाबपुरा गांव में रविवार देर रात हुआ सड़क हादसा

रामपुर, अमृत विचार। रविवार देर रात शाहबाद तहसील क्षेत्र के नवाबपुरा गांव में तेज रफ्तार दो बाईकों की आमने से टक्करों गई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। शाहबाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कादर निवासी आकाश राजपूत (23) पुत्र रामपाल अपने दोस्त के साथ बाइक से दावत खाकर घर लौट रहे थे। वहीं शाहबाद के हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद (35) बाइक से लौट रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे नवाबपुरा गांव में दोनों की बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस  घायलों को सीएचसी शाहबाद ले गई, वहां इरशाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश और एक अन्य युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन कुछ ही देर में आकाश को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को जिला अस्पताल में मोर्चरी पर भेजा। सूचना मिलने पर परिजन भी मोर्चरी पर पहुंचे, जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार