Moradabad:ठंडी हवा से मौसम सुहाना, धूप का असर कम रहा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई तेज बारिश ने मौसम बदल दिया। सुबह आठ बजे तक चली बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को मौसम सुहाना रहा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के समय कई बार बादल छाए, जिससे बारिश की उम्मीद बनी।

 ठंडी हवा चलने से धूप का असर भी कम रहा। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम का असर साफ दिखा, जहां लोग खुले वातावरण का आनंद लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज