Bareilly : फर्जी आईएएस गैंग पर एक दिन में 9 एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

महाठग विप्रा, दीक्षा, शिखा के हाथों लाखों गंवा चुके कई और बेरोगारों ने दी पुलिस में दस्तक

बरेली, अमृत विचार। खुद को आईएएस बताकर ठगी करने वालीं बरेली की तीन बहनें विप्रा, दीक्षा और शिखा के शिकार बने बेरोजगार लगातार पुलिस में दस्तक दे दे रहे हैं। करोड़ों की ठगी में जेल गईं बहनों पर थाना बारादरी पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एक दिन में छह मुकदमे दर्ज किए हैं। इस बार जालसाज विप्रा-दीक्षा शर्मा के पिता वीरेन्द्र शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों बहनों पर दर्ज केसों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस रैकेट से जुड़े लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की भी तैयारी में जुटी है।

भोजीपुरा के गांव सैदपुर सरौरा निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी मुलाकात शिखा पाठक से विश्वविद्यालय में हुई थी। तब शिखा ने उन्हें बताया था की उनकी बहन डॉ विप्रा आईएएस है। वह उसकी लेखपाल, बीडीओ में नौकरी लगवा देगी। इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च होगा। बहनों की बातों में आकर सुरेंद्र ने उन्हें 13 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। बाकी के रुपये नियुक्ति पत्र आने पर देने थे। जब सुरेंद्र का लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र भी आ गया। जब वह ज्वाइंनिंग करने पहुंचा तो पता चला की उसका नियुक्ति पत्र ही फर्जी निकला। पीड़ित ने अपने रुपये आरोपी बहने उसे धमकाने लगी। जिसके बाद वह चुप हो गया। ठग बहनों ने देवनरिया के अनंनदीपुर निवासी अर्जुन कुमार से सात लाख, शीशगढ़ के रहने वाले अंकित कुमार से सात लाख 50 हजार, बदायू रोड निवासी श्रीराम से डेढ़ लाख रुपये, नेकपुर के हिमांशु पाल से चार लाख, नेकपुर के रहने वाले प्रशांत पाल से पांच लाख रुपये ठग लिए। इनके अलावा जगतपुर पनबड़िया की भावना गुप्ता से डेढ़ लाख, एजाजनगर गौटिया के माे. रफीक से 5.25 लाख, बीसलपुर के मझगंवा के कश्मीर सिंह से 6 लाख रुपये ठग लिए। इन सभी के पास नियुक्ति पत्र आया था। पीड़ितों का कहना है कि जब हमें ठगी का अहसास हुआ तो वह अपने रुपये वापस मांगने गए। इस पर दोनों बहनों ने उन्हेंं जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने इस बार विप्रा के पिता वीरेंद्र कुूमार शर्मा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जल्द ही मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी करने की तैयारी में लगी है।

ठग बहनों के खिलाफ थाने में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। बुधवार को छह शिकायतें मिली थी। सभी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरे कर दी है। यदि और भी पीड़ित सामने आते हैं, तो उनके भी केस दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा। -बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी।

संबंधित समाचार