वाराणसी के दो छात्रों ने रचा इतिहास,  एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ चयन 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। हांगकांग में 28 से 31 मई तक आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज के दो छात्रों अंशु रजक और अभय कुमार दुबे का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 4 गुना 100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह पहला अवसर है जब एक ही कॉलेज के दो खिलाड़ियों का भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन हुआ है। 

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अंशु रजक और अभय कुमार दुबे बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

दोनों खिलाड़ी डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में प्रशिक्षक डॉ. मंजूर आलम अंसारी के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह तथा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। 

ये भी पढ़ें :
आंधी-तूफान से हुई मौतों पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, कहा- ये बेहद दुखद ...मृतकों के परिवारों मिले उचित मुआवजा

संबंधित समाचार