अलीगढ़ बनेगा पश्चिमी यूपी का नया स्पोर्ट्स हब, सीएम योगी करेगें लोकार्पण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-57 करोड़ से बने ओलंपिक स्टैंडर्ड इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का जल्द लोकार्पण करेंगे सीएम योगी -13 हजार वर्गमीटर में तैयार परिसर में स्विमिंग पूल से मल्टीपर्पज हॉल तक विश्वस्तरीय सुविधाएं

लखनऊ, अमृत विचार: योगी सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात देने जा रही है। अलीगढ़ में 57 करोड़ रुपये से अधिक लागत से तैयार ओलंपिक स्टैंडर्ड इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसका लोकार्पण करेंगे। 13 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित यह परिसर अलीगढ़ मंडल का पहला विश्वस्तरीय इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के मुताबिक, परिसर में राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल, अंतरराष्ट्रीय मानकों के बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट, बिलियर्ड्स रूम और हाईटेक जिम की सुविधा विकसित की गई है।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से अलीगढ़ और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए दिल्ली, नोएडा या लखनऊ जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार अलीगढ़

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को केवल प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि बड़े खेल आयोजनों के लिए स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया गया है। दर्शकों के लिए आधुनिक स्पेक्टेटर गैलरी बनाई गई है। इसके अलावा वीआईपी रूम, मीडिया रूम और आधुनिक लाउंज की सुविधा भी विकसित की गई है। इससे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता खुलेगा।

ये भी पढ़ें  : 
कबाड़ के ढेर में सरकारी दवाइयां, प्रयागराज के CHC पर लगे लापरवाही के आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला 

संबंधित समाचार