3 जून का इतिहास : आज के ही दिन भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 

1844 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का जन्म। 
1867 - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म। 
1895 - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का जन्म। 
1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म। 
1915 - ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा। 
1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी। 
1924 - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का जन्म। 
1943 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 
1947 - ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। 
1959 - सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया। 
1972 - देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया। 
1974-  बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन। 
1985 - भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया। 
1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया। 
1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन। 
2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने। 
2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया। 
2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
2011 - हरियाणा के कुशल राजनीतिज्ञ तथा तीन बार के मुख्यमंत्री भजन लाल का निधन। 
2014 - पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।

 

संबंधित समाचार