मार्कशीट देख मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, जनता दर्शन में आई छात्रा को योगी ने किया आश्वस्त, "पैसे की तंगी से नहीं रुकेगी पढ़ाई"

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान एक छात्रा ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। 

सीएम योगी ने दिया आश्वासन 'आर्थिक तंगी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा' 

छात्रा ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है और वह बीटेक करना चाहती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई में कठिनाई आ रही है।

छात्रा की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उसकी मार्कशीट देखी और उसे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए लखनऊ के किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी निर्धन या जरूरतमंद छात्र की शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देगी।

पहले जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों से करें संपर्क

जनता दर्शन में कुछ फरियादियों ने पुलिस की कथित लापरवाही और अवैध कब्जों से संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे, जिन्होंने अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने पहले जिला या मंडल स्तर के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई थी। कई लोगों ने बताया कि वे सीधे जनता दर्शन में आए हैं। 

रखे अपना ध्यान, सीएम योगी की अपील 

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अनेक शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी भर्ती परीक्षा में आये अभ्यर्थियों को मिली बड़ी छूट, सीएम योगी के निर्देश पर रोडवेज बसों के किराये में 50% रियायत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रज्ञानानंदा से मिला चेक एंड मेट, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 विजेता को सीएम जोसेफ विजय ने दिया 50 लाख का पुरस्कार  
अमरोहा में सनसनीखेज घटना : कूड़ा बीनने वालों की बस्तियां अचानक खाली, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया
श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी : अब काशी की संकरी गलियों में रास्ता दिखाएगा Better Way' App, कई भाषाओं में करेगा काम
UP News : लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, सीएम योगी बोले-किसानों को मौसम की सटीक खबर मिलना जरूरी