भारत में शुरू हुआ E85 फ्यूल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली में E85 फ्यूल की बिक्री शुरू हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के पूसा रोड स्थित आउटलेट पर राजधानी के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया। दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है, जो वर्तमान E20 पेट्रोल से लगभग 20 रुपये सस्ती है। E85 में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित रहता है।

अधिक इथेनॉल उपयोग से पेट्रोल पर निर्भरता कम होने और प्रदूषण घटने की उम्मीद है। हालांकि E85 फ्यूल का उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही किया जा सकता है। सामान्य पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों में इसे भरवाना सुरक्षित नहीं माना जाता। वर्तमान में Hero MotoCorp की कुछ फ्लेक्स-फ्यूल बाइकें और Maruti Suzuki की प्रस्तावित WagonR Flex Fuel जैसे वाहन इस ईंधन के लिए उपयुक्त हैं। सरकार आने वाले समय में देशभर में E85 फ्यूल की उपलब्धता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इससे स्वदेशी इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी। 

क्या सभी गाड़ियां E20 पर चल सकती हैं

वर्ष 2023 के बाद लॉन्च हुई अधिकांश नई पेट्रोल कारों और दोपहिया वाहनों को E20 अनुकूल बनाया जा रहा है। हालांकि पुराने वाहनों के मालिकों को अपनी गाड़ी की निर्माता कंपनी से यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका वाहन E20 ईंधन के लिए उपयुक्त है या नहीं।

टॉप न्यूज

पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानिए कब से पूरे देश में लागू व्यवस्था
CJP Lucknow Protest: लखनऊ पुलिस ने दी मंजूरी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ईको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर बवाल, भड़के ग्रामीणों ने चांदपुर पुलिस चौकी घेरी-पथराव 
विधानसभा के प्रमुख सचिव के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी तहरीर, पूर्व सूचना अधिकारी कर्मेश प्रताप सिंह ने की शिकायत
Stock Market Today : क्रूड ऑयल सस्ता होने से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी 23,400 के पार