Pilibhit News : मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। श्रमिक की पुत्री को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने दरिंदगी की। दूसरे दिन घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने बरखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाली एक महिला के अनुसार उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी सोलह वर्षीय पुत्री मानसिक मंदित है। वह दो दिन पहले ही बाहर मजदूरी करके गांव लौटे थे। बताते हैं कि मंगलवार को उनकी मानसिक मंदित पुत्री घर पर अकेली थी। इस बीच गांव का एक युवक घर में घुसा और बेटी से दुष्कर्म किया।  इसकी जानकारी उन्हें जब हुई तो होश उड़ गए। पहले वह पुलिस चौकी पहुंची और घटना बताई। इसके बाद बुधवार शाम को थाना बरखेड़ा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है।

संबंधित समाचार