07 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष-
आज यदि आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

वृषभ -
आज कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बात करने से अच्छा महसूस करेंगे। 

मिथुन-
आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा।

कर्क-
आज उच्च तकनीक से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सुझावों से लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

सिंह-
आज किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शांत करने का प्रयास करें।

कन्या-
आज व्यापार में साझेदारों से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

तुला-
आज कारोबार में विस्तार के लिए उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। सलाहकार सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक- 
आज दूसरों के लिए सदैव अच्छा सोचें। प्रेम-संबंध का आनंद उठायेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा।

धनु- 
आज कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी।

मकर-
आज राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। संपत्ति विवाद सुलझाए जा सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ-
आज नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलंब न करें।

मीन- 
आज जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।