काशीपुर: मोदी सरकार के कानून भाजपा के अलावा किसी को समझ नहीं आए- भगवंत मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, काशीपुर। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से लेकर कृषि कानूनों तक जितने भी कानून बनाए वह भाजपाइयों के अलावा किसी को भी समझ नहीं आए। भगवंत मान यहां आयोजित किसान न्याय यात्रा के दौरान मंडी परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। …

अमृत विचार, काशीपुर। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से लेकर कृषि कानूनों तक जितने भी कानून बनाए वह भाजपाइयों के अलावा किसी को भी समझ नहीं आए। भगवंत मान यहां आयोजित किसान न्याय यात्रा के दौरान मंडी परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मान ने केंद्र की मोदी सरकार किसानों को उजाड़ने और बर्बाद करने पर तुली हुई है। पिछले करीब छह माह से देश का किसान अपनी होने जा रही बर्बादी के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से देश की राजधानी की चौखट पर पड़ा हुआ है। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से किसान मर रहे हैं मगर देश का रखवाला चुपचाप बैठा तमाशा देख रहा है।

उन्हें अपने मन की बात तो दिखाई देती है मगर किसानों के मन की बात सुनने के लिए वह तैयार ही नहीं है। उल्टे मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट किसान आंदोलन को विफल करने में लगी हुई है। आंदोलनकारी किसानों को देशद्रोही और आतंकवादी करार दे रहीं है। इससे पहले मंगलवार सुबह आप सांसद सरदार भगवंत मान उत्तराखंड बॉर्डर के ग्राम रायपुर में पहुंचे।

उन्होंने उत्तराखंड सहित देश के सभी किसानों का आह्वान किया कि वह सरकार के किसी भी बहकावे में ना आए। क्योंकि केंद्र सरकार बहला-फुसलाकर इस आंदोलन को तोड़ने एवं कमजोर करने में लगी हुई है। मान ने कहा कि देश की हरियाली पर डाका डालने वाले कामयाब नहीं होंगे।

मान ने कहा कि तराई के घने और भयावह जंगलों को जिन किसानों ने आबाद किया और आज पूरे उत्तराखंड का पेट भर रहे हैं। देश के अन्य क्षेत्रों के किसानों के साथ-साथ इन किसानों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़ी है।

उत्तराखंड बॉर्डर में पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर उत्तराखंड प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, किसान न्याय यात्रा के संयोजक आप नेता व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली, आप नेता अजय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, जिला प्रभारी अमिताभ सक्सेना, मुकेश चावला, अमन बाली, अजयवीर, विक्की सौदा, प्रवीण कुमार, प्रकाश राणा, संजीव शर्मा सहित सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का गर्मजोशी और गगनभेदी जयकारों से स्वागत किया। मंच का संचालन आप नेता मनोज कौशिक ने किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज