Schools Closed : अमेठी में 8 तक के सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने जारी किया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमेठी में लगातार भारी बारिश और खराब मौसम के चलते बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया।

अमेठी। अमेठी में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर अत्यधिक वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बुधवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

बीएसए संजय तिवारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण अधीन संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में आज दिनांक अवकाश रहेगा। 

गौरतलब है कि अमेठी में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 

ये भी पढ़ें : 
यूपी में बारिश से हुए नुकसान पर एक्शन में योगी सरकार, 24 घटें में संज्ञान और मुआवजा देने के निर्देश 

संबंधित समाचार