हल्द्वानी: कुमाऊं में रिमझिम बारिश, कड़ाके की ठंड, बर्फबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नये साल में कुमाऊं में रविवार को मौसम ने करवट बदली और दिन भर रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते तामपान में गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी शुरू होने से ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, कुमाऊं में आज और कल अच्छी बारिश होने की संभावना है। देहरादून …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नये साल में कुमाऊं में रविवार को मौसम ने करवट बदली और दिन भर रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते तामपान में गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी शुरू होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

वहीं, कुमाऊं में आज और कल अच्छी बारिश होने की संभावना है। देहरादून मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते रविवार को कुमाऊं भर में बारिश हुई है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होने लगी है।

इधर, नैनीताल और अल्मोड़ा में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। नैनीताल में बर्फ गिरने की पूरे आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन कुमाऊं भर में अच्छी भारी होने की संभावना है। वहीं, 6 जनवरी को कुछ इलाकों में ही हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार