अमरोहा: बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी गोली, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। अमरोहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति को गोली मार दी। गोली लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मामला अमरोहा जनपद के थाना क्षेत्र आदमपुर …

अमरोहा। अमरोहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति को गोली मार दी। गोली लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

मामला अमरोहा जनपद के थाना क्षेत्र आदमपुर का है। जयप्रकाश निवासी रहरेई अपनी पत्नी के साथ आदमपुर का बाजार करके वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने जयप्रकाश से नाम पूछ कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

संबंधित समाचार