हल्द्वानी: सर्दी ने बढ़ाई आंखों में जलन और पानी की समस्या
हल्द्वानी,अमृत विचार। इन दिनों बदलते मौसम की वजह से लोगों को आंखों में जलन,खुजली,सूखापन और लाल होने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसे में बेस अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में आंख की बिमारी से ग्रसित मरीजों की भी संख्या बड़ी है। यहां तैनात नेत्र विशेषज्ञ डा.नीरज वार्ष्णेय ने बताया …
हल्द्वानी,अमृत विचार। इन दिनों बदलते मौसम की वजह से लोगों को आंखों में जलन,खुजली,सूखापन और लाल होने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसे में बेस अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में आंख की बिमारी से ग्रसित मरीजों की भी संख्या बड़ी है।
यहां तैनात नेत्र विशेषज्ञ डा.नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को आंखों में जलन और सूखेपन की शिकायत है। लोगों का ज्यादा वक्त मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के आगे कट रहा है ऐसे में आंखों की समस्याओं को लेकर प्रतिदिन दस से 18 मरीज आते हैं जिनमें बुजुर्गों की संख्या तो कम है जबकि नौ जवान ज्यादा हैं। बताया कि यह आंखों की गंभीर बीमारी तो नहीं है लेकिन लापरवाही बरतने पर गंभीर हो सकती हैं।
– कैसे करें आंखों की देखभाल
डा.नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि हाथ के नाखून हमेशा साफ रखें,हाथ धोते रहें बार-बार आंखों में हाथ न लगाएं,खुद की मर्जी से दवाई न लें और न ही स्टेरॉयड का सेवन करें इससे कुछ पल राहत तो मिलेगी मगर शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि लेट कर किताब और मोबाइल न देखें,टीवी की आंखों से दूरी कम से कम आठ फिट होनी चाहिए। रात में मोबाइल इस्तेमाल करते वक्त उसकी डिस्पले को कम कर लेना चाहिए। विटामिन ए के उत्तम स़्त्रोत गाजर और पपीते का सेवन करना चाहिए। साथ ही हाथ की दो अंगुलियों या हथेली से हल्की मसाज भी करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यदि बल्ब की ओर देखने पर उसके बाहर सूर्य की तरह गोला नजर आए तो ग्लूकोमा भी हो सकता है ऐसे में तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर दवाई लेनी चाहिए। समय-समय पर आंखों की जांच कराना बेहतर होता है।
