हल्द्वानी: 14,15 व 18 जनवरी को दिया जाएगा टीकाकरण का प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला प्रशासन ने कोविड-19 टीकाकरण को सफलता पूर्वक संचालन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट एवं वैक्सीनेशन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैनीताल डीएम सविन बंसल ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट व वैक्सीनेशन कर्मचारियों को 14, 15 और 18 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 11 से शाम चार …

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला प्रशासन ने कोविड-19 टीकाकरण को सफलता पूर्वक संचालन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट एवं वैक्सीनेशन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैनीताल डीएम सविन बंसल ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट व वैक्सीनेशन कर्मचारियों को 14, 15 और 18 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 11 से शाम चार बजे तक मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी में मैदानी क्षेत्रों में तैनात वैक्सीनेशन कर्मचारियों व अतिरिक्त वैक्सीनेशन ऑफिसर (डाटा एंट्री ऑपरेटर) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी तरह 15 जनवरी को शीतल मात्सियकी अनुसंधान भीमताल में सुबह 11 बजे से बेतालघाट, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, भीमताल क्षेत्रों में तैनात वैक्सीनेशन कार्मिकों एवं अतिरिक्त वैक्सीनेशन ऑफिसर (डाटा एंट्री ऑपरेटर) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 जनवरी को मेडिकल कॉलेज सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अतिरिक्त वैक्सीनेशन ऑफिसर का प्रशिक्षण तथा सर्किट हाउस काठगोदाम में तीन बजे से जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संबंधित समाचार