हल्द्वानी: पिता-पुत्र ने ले ली जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। अर्जुनपुर के हैड़ागज्जर में पिता-पुत्र ने संबंधी को पीट-पीटकर डाला। आरोपियों का दहेज को लेकर मायके पक्ष से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश के निवासी रोशनलाल (45) यहां अर्जुनपुर में खेत ठेके में लेकर किसानी करते थे। रोशन लाल ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। अर्जुनपुर के हैड़ागज्जर में पिता-पुत्र ने संबंधी को पीट-पीटकर डाला। आरोपियों का दहेज को लेकर मायके पक्ष से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश के निवासी रोशनलाल (45) यहां अर्जुनपुर में खेत ठेके में लेकर किसानी करते थे। रोशन लाल ने अपनी बेटी आरती की शादी 25 नवंबर को गोपाल राम से की थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही पति और परिजनों ने उसका शोषण शुरू कर दिया। इससे आहत आरती ससुराल छोड़कर मायके की शरण ली। आरोप है कि गोपाल राम और उसके पिता नंदलाल शनिवार को मायके वालों के घर पहुंचे और आरती को जबरन वापस ले जाने लगे। इस पर मायके पक्ष ने विरोध जताया तो ससुराली हमलावर हो।
आरोप है कि पिता पुत्र ने इस दौरान आरती की मां, बेटी और पिता पर हमला दिया। उन्होंने आरती के पिता रोशन लाल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। वह लाठी के भरोसे चलते था।

इसके बाद पिता-पुत्र ने अपने संबंधी के शरीर के ऊपरी हिस्से पर लात मार-मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरी ओर परिजन अचेत रोशनलाल को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसआई मंगल सिहं नेगी ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार