हल्द्वानी: बिजली का पोल धराशायी,बाइक चालक की बची जान
हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर रोड में गुरुवार को बिजली का पोल गिरने से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन बाइक सवार पर जा गिरी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार पोल के नीचे फंस गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। रामपुर रोड में गुरुवार को बिजली का पोल गिरने से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन बाइक सवार पर जा गिरी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार पोल के नीचे फंस गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटायी। जानकारी के मुताबिक, पंचायत घर रामपुर रोड निवासी केशव गुरुवार दोपहर को बाइक से पंचायत घर से देवलचौड़ को जा रहा था। रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास बिजली का पोल अचानक गिर गया। यह देख लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इसके बाद केशव को पोल के नीचे से निकाला गया और विद्युत विभाग को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी। ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि रामपुर रोड में 11 हजार वोल्ट की तार वाला पोल गिर गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। नया पोल लगाने का काम शुरू हो गया है।
दो ट्रांसफार्मर बंद किए, पोल लगाना शुरू
हल्द्वानी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल के आसपास के दो ट्रांसफार्मर को बंद किया गया है। बाकी सभी लाइनों में बिजली सुचारू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पोल मंगा दिया गया है, जिसे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
एक घंटा यातायात प्रभावित रहा
हल्द्वानी। रामपुर रोड में पोल गिरने से सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर यातायात सुचारू कराया वही स्थानीय लोगों की मदद से पोल को भी किनारे किया।
बड़ा हादसा होने से बच गया
हल्द्वानी। रामपुर रोड में पोल गिरने में बाइक सवार चपेट में आया और सकुशल बच गया। हालांकि, यह बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे ही अचानक पोल गिर जाने से विभाग की भी पोल खुल गई है। विद्युत पोल का निरीक्षण नाम मात्र का है। नियमित समय पर अगर इनका निरीक्षण किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
