हल्द्वानी: राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति की ओर से शनिवार को गांधी नगर और अंबेडकर नगर में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया। अभियान का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया। समिति के …

अमृत विचार, हल्द्वानी। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति की ओर से शनिवार को गांधी नगर और अंबेडकर नगर में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
अभियान का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया। समिति के संरक्षक नमन कृष्ण महाराज व जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर संपर्क किया।

इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर आचार्य नमन कृष्ण महाराज ने कह कि करीब पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम का मंदिर बन रहा है। यह देखना आज की पीढ़ी का सौभाग्य है। इस पुण्य कार्य में सभी को सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, इसलिए इस पुनीत कार्य से जुड़ सभी को अपना अंशदान देकर पुण्य का भागी बनना चाहिए। समिति के जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने कहा कि अभियान में पूरे हिंदू समाज का सहयोग मिल रहा है। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर, बजरंग दल के ललित वाल्मीकि, जिला अभियान प्रमुख सूरज प्रकाश, सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र, विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला प्रचारक विकास, नगर संघचालक विवेक, राम अवतार राजौर, सुरेश लाला, अशोक राज, राजेंद्र, योगेश राजौर, अमरदीप, दया राम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार