हल्द्वानी: बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने से पहले ही चोर उड़ा ले गए एलईडी और सेट-टॉप बाक्स
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोटाबाग में सरकारी स्कूल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई से पहले ही चोरों ने एलईडी समेत पूरे सैटअप पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दो दरवाजे तोड़ कर एलईडी समेत सेट-टॉप बाक्स को चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। स्कूल की प्रधान अध्यापक की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोटाबाग में सरकारी स्कूल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई से पहले ही चोरों ने एलईडी समेत पूरे सैटअप पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दो दरवाजे तोड़ कर एलईडी समेत सेट-टॉप बाक्स को चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। स्कूल की प्रधान अध्यापक की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की गयी है।
कोटाबाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यात-दानूचौड़ की प्रधान अध्यापक शशि कला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात को स्कूल से एलईडी और सेट-टॉप बाक्स चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि एलईडी को आए हुए करीब दस दिन ही हुए हैं। बताया गया कि एलईडी के जरिए स्कूली बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करायी जानी थी। उन्होंने बताया कि बाहर कुंडी वाला दरवाजे का ताला तोड़ा गया और फिर अंदर के कमरे का भी ताला तोड़ा गया। बकायदा ताला तोड़ कर आरोपी ताला भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी होता तो मिलता सुराग
हल्द्वानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सीसीटीवी नहीं लगा है। ऐसे में अगर स्कूल में सीसीटीवी लगा होता तो आरोपियों की पहचान करने में आसानी होती। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
