हल्द्वानी: लक्जरी कार, 11 मोबाइल और अश्लील सामग्री समेत पकडे़ गए छह लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस ने देह व्यापार में चार महिलाओं समेत छह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश, एक ऊधमसिंहनगर और तीन पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के साथ ही अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है मंगलवार को कोतवाल संजय कुमार को लजीज …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पुलिस ने देह व्यापार में चार महिलाओं समेत छह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश, एक ऊधमसिंहनगर और तीन पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के साथ ही अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है

मंगलवार को कोतवाल संजय कुमार को लजीज बार के पास अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने एंटी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान ऊधमसिंहनगर जिला में पंजीकृत एक इनोवा कार से चार महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा। आरोपियों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और अश्लील सामग्री बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 294 के साथ ही अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं पश्चिम बंगाल, एक उत्तर प्रदेश और पुरुष आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और एक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी है। टीम में कोतवाल के साथ ही एसएसआई मंगल सिंह, ट्रैफिकिंग सेल इंचार्ज लता बिष्ट, सिपाही कुंदन कठायत, विरेंद्र चौहान, त्रिलोक चंद, मंजू नेगी, सुनीता ह्यांकी, अनीता फुलेरिया शामिल थे।

मोबाइल चल रहा था देह व्यापार का धंधा
हल्द्वानी। पकड़े गए आरोपी सार्वजनिक स्थलों की आड़ में कार से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाते थे। हर तीसरे और चौथे दिन अपने ठिकानों से हल्द्वानी आते और सार्वजनिक स्थलों पर कार की आड़ में ग्राहकों को महिलाएं परोसते। कार से होटलों और बताए गए ठिकानों पर प्रति रात्रि 12 से 15 हजार रुपये में महिलाएं भेजते। फोन पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलता था। पकड़े जाने के दौरान भी आरोपी ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे थे।

संबंधित समाचार