हल्द्वानी: कालाबाजारी के आरोपी ठेकेदार, चालक की तलाश में दबिश
हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकारी राशन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बनभूलपुरा एसओ मोहम्मद युनूस ने बताया कि आरोपी अहमद उर्फ गुड्डू के साथ ही वाहन चालक के खिलाफ …
हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकारी राशन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
बनभूलपुरा एसओ मोहम्मद युनूस ने बताया कि आरोपी अहमद उर्फ गुड्डू के साथ ही वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अनुसूचित वस्तु आदेश अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के साथ ही वाहन सीज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बता दें कि बुधवार शाम सवा सात बजे पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गौजाजाली के स्वामी विहार स्थित मकान पर छापा मारकर सरकारी राशन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले का भंडाफोड़ किया था। मौके से राशन उतार रहे मजदूर और वाहन चालक भाग गए। इसमें मकान मालिक अहमद का नाम प्रकाश में आया। इधर, पूर्ति अधिकारियों ने भी राशन की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है।
