टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया एक्शन वीडियो, मिले इतने लाख व्यूज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपना एक्शन वीडियो शेयर किया है। अपने दमदार डांस और जोरदार एक्शन से सभी को अपना दीवाना बना चुके टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। टाइगर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। View this post on Instagram A …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपना एक्शन वीडियो शेयर किया है। अपने दमदार डांस और जोरदार एक्शन से सभी को अपना दीवाना बना चुके टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। टाइगर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

टाइगर ने एक एक्शन वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ किक करने से पहले ही मिड एयर फ्लिप करते नजर आ रहे हैं और कुल ट्रिपल किक कर रहे हैं। टाइगर ने वीडियो कैप्शन में लिखा कि आखिर क्यों कुछ मूव्स वीडियो गेम्स में ही करना काफी आसान होते हैं।

इसके साथ ही टाइगर ने मंकी का इमोजी भी इस्तेमाल किया है। इस वीडियो पर हिमेश रेशमिया ने कमेंट करते हुए लिखा, शानदार। इसके अलावा राहुल देव ने भी कमेंट में सुपर्ब लिखा है। टाइगर की मां आयशा ने वीडियो पर वाओ लिखा है वहीं, टाइगर की बहन कृष्णा ने भी तारीफ करते हुए कमेंट किया है।

संबंधित समाचार