हल्द्वानी: पर्यावरण मित्र से मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम के पर्यावरण मित्र राजेश से मारपीट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को नैनीताल कोर्ट पेश किया जाएगा। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग आदि आरोपों में संगीन …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम के पर्यावरण मित्र राजेश से मारपीट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को नैनीताल कोर्ट पेश किया जाएगा।

बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग आदि आरोपों में संगीन मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में हत्या के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। क्षेत्र में इसकी आपराधिक छवि है। इससे लोकशांति को भी खतरा है। पुलिस आपराधिक इतिहास देखते हुए आरोपी पर गुंडा एक्ट में भी केस दर्ज कर चुकी है। हत्या के केस में जमानत खारिज करने के लिए भी अदालत में पैरवी की जा रही है।

संबंधित समाचार